बुलंदशहर, मार्च 10 -- आगामी 14 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व लोकसभा सांसद कन्हैयालाल वाल्मीकि का जन्म दिवस है। वाल्मीकि विकास संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार चौटाला ने कन्हैयालाल के जन्म दिवस पर पूरे भारत में सभाएं आयोजित करने की अपील की है। चौटाला ने कहा कि कन्हैयालाल वाल्मीकि न केवल एक नेता थे, बल्कि उन्होंने राजनैतिक बंदी के रूप में देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। चौटाला ने सफाई कर्मचारी यूनियनों, बहुजन संगठनो, वाल्मीकि समाज के बुद्धिजीवियों, राजनैतिक दलों में वाल्मीकि समाज के नेताओं से जन्मदिवस मनाने का आवाहन किया है। वही, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में कन्हैयालाल वाल्मीकि पुस्तकालय व कन्हैयालाल वाल्मीकि भवन बनवाए जाने की सरकार से मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.