रुद्रपुर, जून 6 -- गदरपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ओमकार शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को बरेली नगर नंबर एक में उनके पुत्र अनिल कुमार शास्त्री ने किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की बदौलत देश आज स्वतंत्र वातावरण में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को ऐसे महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने ओमकार शास्त्री के योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता सेनानी ओमकार शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण इस मौके पर गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डेय, राजेंद्र पाल सिंह, प्रीतम आनंद, म...