स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा सदस्यों को सम्मान देने की मांग
पलामू, अगस्त 29 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भारतीय स्वाधीनता के 80वें वर्ष में झारखंड प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य हृदयानंद मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य रहे पलामू निवासी स्वर्गीय यदुवंश सहाय (यदु बाबू) तथा स्वर्गीय अमीय कुमार घोष (गोपा बाबू) की स्मृति को सम्मान देने की मांग को लेकर पलामू प्रमंडल आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद खुद भी सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि मंडल जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्यामनारायण सिंह सहित कई सदस्य शामिल थे, ने दोनों महान विभूतियों के योगदान और राष्ट्रसेवा को यादगार बनाने के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का नामकरण उनके नाम पर किया जाए तथा उपयुक्त स्थानों पर उनकी प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग की है। कांग्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.