समस्तीपुर, अप्रैल 26 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से रविवार को आरपीएफ ने काफी मात्रा में शराब बरामद किया। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर आरपीएफ ने उक्त ट्रेन के ए1 व एसी कोच के बाथरूम स्थित डस्टबिन में छुपा कर लाये जा रहे शराब की बड़ी खेंप को बरामद किया। वहीं आरपीएफ ने तस्करी के लिये लाये जा रहे शराब को पकड़ कर धंधेबाजों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। धंधेबाज तीन झोले व एक पिट्ठू बैग के अलावा एसी कोच के चादर में भी लपेट कर शराब की खेंप ला रहा था। हालांकि इस दौरान कोई शराब कारोबारी हत्थे नहीं चढ़ा। बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिये जीआरपी को सौंप को दिया गया है। इस बाबत जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि कुल 70 लीटर विदेशी शराब बरामद मामले में मद्य निषेध अधिनियम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.