वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नई दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन पर बुधवार सुबह चेकिंग स्टाफ ने पांच बच्चों को रेस्क्यू किया। इनमें तीन बालक और दो बालिकाएं शामिल हैं। बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सुपुर्द कर दिया गया, जहां से सभी को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया। कैंट स्टेशन पर बुधवार सुबह सीसीटीसी प्रिंस कुमार सिंह, मोहित कुमार सिन्हा, गुलशन कुमार श्रीवास्तव और सुशील कुमार भगत प्लेटफार्म नम्बर एक पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आई स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बैठे इन बच्चों पर चेकिंग स्टाफ की नजर पड़ी। पूछताछ के बाद बच्चों को ट्रेन से उतार लिया गया। आशंका है कि इन्हें मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.