स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच से महिला के गहने और रुपये उड़ाए
समस्तीपुर, मई 18 -- समस्तीपुर, हिसं। शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी रेखा कुमारी ने समस्तीपुर जीआरपी थाने में एक जीरो प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें उन्होंने बताया है कि वह स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच से नई दिल्ली से आ रही थी। इस दौरान इलाहाबाद के निकट ट्रेन के पहुंचते ही उन्हें नींद आ गयी। इसी बीच उनका पर्स गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद उनका पर्स कोच के शौचालय के निकट मिला। उसमें सिर्फ उनका मोबाइल सुरक्षित मिला जबकि गहने व नकद गायब थे। उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत एस्कॉर्ट टीम से की। बाद ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर उन्होंने शिकायत रेल थाना में दर्ज करायी। रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई के लिये इलाहाबाद भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.