मधुबनी, जून 12 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली रेलवे स्टेशन के उत्तर स्थित 27 नंबर गुमटी के समीप पिलर संख्या 36/21 के पास शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान समाचार भेजे जाने तक नहीं हो सकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक नीले रंग की लुंगी और बैंगनी चेकदार शर्ट पहने हुए था। हादसा इतना भीषण था कि उसका एक पैर कट गया तथा सिर शरीर से लगभग अलग होकर शरीर से झूल गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर जयनगर रेल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है।इधर, रेलवे ट्रैक पर शव पड़े रहने के कारण रेल परिचालन कुछ देर के लिए प्रभावित रह...