स्वतंत्रता सेनानियों को दी गयी श्रद्धांजलि
लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान, तहत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाइयों की ओर से मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष, त्याग एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार रखे तथा उनके आदर्शों और राष्ट्रप्रेम को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना, तिरंगे के प्रति सम्मान तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के प्रति कृतज्ञता की भावना को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.