बहराइच, मार्च 1 -- बहराइच, संवाददाता। सेनानी भवन सभागार में रविवार को अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों, वीर योद्धाओं, वीरांगनाओं और शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि शास्त्री जी ने 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध में बहादुरी से देश का नेतृत्व किया और देश को विजय दिलाई। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जो अपनी सादगी, ईमानदारी और जय जवान, जय किसान के नारे के लिए प्रसिद्ध थे। जिला महामंत्री राजू मिश्र ने कहा कि शास्त्री जी सादगी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.