गढ़वा, अगस्त 13 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड के बंका रोड अवस्थित एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन स्कूल में गुरुवार को छात्र छात्राओं के बीच स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी व योगदान विषय पर विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दो समूहों के बीच स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित स्वतंत्रता की कीमत, महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका, योगदान और स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि विषय पर आयोजित किया गया। दोनों ग्रुप में अधिकाधिक अंक प्राप्त करने व जीतने के लिए प्रयास किया गया। खेल के अंत में टॉप ट्वेंटी ने एक्सीलेंट ट्वेंटी को दो प्वाइंट से पराजित कर विजयी रहा। मौके पर विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने संबोधित करते हुए बताया कि विद्यार्थियों और युवाओं में ऐसी प्रतियोगिता से देश भक्ति की भावना जगाने...