स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से विकसित भारत बनाने का संकल्प
आजमगढ़, अगस्त 17 -- आजमगढ़। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस जिले में उत्साह से मनाया गया। हरिऔध कला केंद्र में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, कमिश्नरी में मंडलायुक्त विवेक, कैंप कार्यालय में डीआईजी सुनील कुमार सिंह, कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार तथा विकास भवन में सीडीओ राकेश कुमार पटेल ने ध्वजारोहण किया। जिले के अन्य सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण हुआ। हरिऔध कला केंद्र में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि देश की आजादी और तिरंगे की आन-बान-शान के लिए अनेक क्रांतिकारियों, महापुरुषों और जननायकों ने बलिदान दिया। हमें आजादी विभाजन की कीमत पर मिली, लेकिन वर्ष 2047 तक शहीदों और अमर सेनानियों के आदर्श और मूल्यों को स्थापित करके विकसित भारत बनाने संकल्प है। कार्यक्रम में सामाजिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.