स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में तैयार होगी 'वंदे मातरम वाटिका'
बागपत, मई 21 -- बागपत। जनपद में इस वर्ष व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की विशेष वाटिकाएं विकसित की जाएंगी। इसी क्रम में स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में 'वंदे मातरम वाटिका' तैयार की जाएगी, जहां शंकरी एवं छायादार वृक्षों का पौधारोपण किया जाएगा। वन विभाग और जिला प्रशासन ने इस वर्ष जनपद में 14 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें वन विभाग समेत सभी विभागों को पौधे रोपित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग की नर्सरियों में विभिन्न प्रजातियों के लगभग पौधे तैयार किए जा रहे हैं। अभियान के तहत अलग-अलग उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रकार के वन विकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.