उरई, फरवरी 27 -- उरई। जिले में लोकतंत्र सेनानियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा दिलाए जाने की मांग तेज कर दी है। लोकतंत्र सेनानी श्रीप्रकाश याज्ञिक ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सेनानियों की आवाज को प्रमुखता से बुलंद किया। कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की भांति लोकतंत्र सेनानी को भी सम्मान केंद्र सरकार से मिले। इससे लोकतंत्र सेनानियों को भी गर्व महसूस हो। उन्होंने कहा कि विधान परिषद सदस्यों द्वारा बार बार लोकतंत्र सेनानियों की आवाज उठाई जा रही है। उनकी उत्तर प्रदेश सरकार से मांग है कि नजरअंदाज न किया जाए। संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने कई प्रस्ताव लोकतंत्र सेनानियों के आवाहन पर पास किये और आश्वासन दिया कि भारत सरकार के प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से शीघ्र प्रदेश संगठन मिलेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.