देहरादून, अगस्त 18 -- देहरादून। स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के अवसर पर ग्रैनीज़ डेन रिज़ॉर्ट में स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरों और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और कृतज्ञता के साथ वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि कोमोडोर राजेश कुमार कांबोज, एनएम (सेवानिवृत्त) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता जताई। कोमोडोर कांबोज को भारतीय नौसेना में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दो बार नौसेना प्रमुख का प्रशंसा पत्र मिल चुका है। वर्ष 2025 में उन्हें आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रपति ने नौसेना मेडल से सम्मानित किया था। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति ...