फतेहपुर, मई 3 -- चौडगरा। क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ खन्ना का शनिवार देर रात निधन हो गया। 1921 में कल्यानपुर कस्बे में जन्मे खन्ना ने देश की आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद रविवार को गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम की मौजूदगी रही। पुलिस लाइन से पहुंची 11 सदस्यीय टीम ने एसआई विधान सोनकर के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। मौके पर सीओ बिंदकी गौरव शर्मा, एसडीएम प्रियंका, तहसीलदार अचलेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी सहित समाजसेवी विकास कुमार उर्फ ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.