देवरिया, फरवरी 8 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार चौराहे पर स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत 'खजड़ी वाले' की प्रतिमा को गुरुवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। घटना के तीन दिन बाद रविवार की सुबह भी बड़ी संख्या में ग्रामीण बंगरा बाजार तिराहे पर टूटी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे रहे। ग्रामीणों की मांग है कि उच्च अधिकारी मौके पर आकर नई प्रतिमा लगवाने का स्पष्ट आश्वासन दें, तभी धरना समाप्त किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह जब लोग बाजार पहुंचे तो चौराहे पर लगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत की...