अंबेडकर नगर, अप्रैल 13 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर,संवाददाता। तहसील जलालपुर के शेखूपुर गांव निवासी 100 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम धर्मराज वर्मा का सोमवार सुबह निधन होगया।उनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। स्वतंत्रता संग्राम निधन की खबर सुनते ही लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचने लगे। स्व.धर्म राज के निधन पर उन्हें उनके आवास पर तहसीलदार निखिलेश कुमार,हल्का लेखपाल विवेक यादव,कोतवाल अजय प्रताप समेत अन्य सामाजिक व सियासी लोगों की मौजूदगी में गार्ड आफ आनर दिया गया और दोपहर बाद पूरे राजकीय सम्मान के महादेवा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्वतंत्रता सेनानी धर्म राज वर्मा ने भारत की आजादी की लड़ाई में प्रमुख भूमिका निभाई थी। 1942 में जब पूरा देश भारत छोड़ो आंदोलन को लेकर उबल रहा था तो शेखूपुर गांव भी इस से अछूता नहीं रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.