अल्मोड़ा, मई 8 -- अल्मोड़ा। स्वतंत्रता सेनानी स्व. कृष्ण चन्द्र जोशी की आज पुण्यतिथि मनाई जाएगी। उनका जन्म 1897 में नगर के मल्ला दन्या में हुआ था। जबकि उनका पैतृक गांव सुखना दन्या है। उन्होंने ब्रिटिश शासनकाल में कई राष्ट्रीय आंदोलनों में हिस्सा लिया था। अपने पैतृक घर से भारत रत्न पं जीबी पंत के साथ आंदोलनों की अलख जगाई थी। आठ मई 1972 को अक्षय तृतिया के दिन उनका निधन दूसरे आवास लोहाघाट में हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...