बलरामपुर, मई 25 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के पुरानी बाजार स्थित एक गली का नाम अब भूतपूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गुरुदयाल श्रीवास्तव के नाम पर रखा जाएगा। बताया जाता है कि उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी और महात्मा गांधी के आह्वान पर सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेकर जेल भी गए थे। वार्ड नंबर सात के सभासद प्रतिनिधि विजय प्रताप सोनी ने बताया कि स्थानीय नागरिक लंबे समय से गली के नामकरण की मांग कर रहे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने निर्णय का स्वागत करते हुए इसे नगर के लिए गौरवपूर्ण कदम बताया। गली के नामकरण का आधिकारिक लोकार्पण जल्द ही भव्य कार्यक्रम में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...