स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद की आज पुण्यतिथि
चंदौली, मई 31 -- पीडीडीयू नगर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय गंजी प्रसाद की 29वीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इसको लेकर चकिया तिराहे स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दौरान हवन-पूजन, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक शामिल होंगे। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह प्रतिमा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन का आयोजन होगा। इसके बाद स्वर्गीय गंजी प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद की आज पुण्यतिथि समारोह की तैयारी में रविवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.