कन्नौज, अप्रैल 4 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। गोमती देवी आदर्श इंटर कॉलेज गुरसहायगंज में विद्यालय के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामसेवक मिश्र की 22वीं पुण्य तिथि मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर विद्यालय के प्रबन्धक विजय मिश्र आदि ने माल्यार्पण करके पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। बताया कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कांग्रेस पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव दुबे मुन्ना ने कहा कि वह अदभुत प्रतिभा के धनी थे। उनसे जो भी व्यक्ति एक बार मिलता था, उनका मुरीद हो जाता था। पूर्व नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता को शिक्षित करने के उद्देश्य से विद्यालय की स्थापना की थी। सहकारिता के क्षेत्र में उनका नाम प्रदेश में नहीं अपितु पूरे देश में था। विद्यालय प्रबन्धक व...