बागेश्वर, मई 3 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। तहसील के लोहारचौंरा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. लक्ष्मी दत्त कांडपाल की वीरांगना 90 साल की जानकी कांडपाल का शनिवार की रात निधन हो गया है। रविवार को सरयू संगम पर राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। गरुड़ के प्रभारी तहसीलदार व बागेश्वर की तहसीलदार ने वीरांगना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। लोहारचोरा गांव निवासी जानकी देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका टीट बाजार में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके पौत्र ललित कांडपाल ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे उन्होंने अपने टीट बाजार आवास में अ्रंतिम सांस ली। निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। रविवार को उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। सरयू-गोमती संगम पर उनका र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.