बहराइच, अप्रैल 12 -- जरवलरोड, संवाददाता। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि के अवसर पर ठाकुर भगौती सिंह किसान इंटर कॉलेज जरवलरोड में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश स्तर के महान कवियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शनिवार की रात आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता ओम प्रकाश अवस्थी ने की। संचालन प्रख्यात कवि राम किशोर तिवारी बाराबंकी ने किया। कवि सम्मेलन में विभिन्न कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक, मानवीय संवेदनाओं को जीवंत कर दिया। ओम प्रकाश अवस्थी ने कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.