स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
हरदोई, मई 26 -- हरदोई। जिला पंचायत परिसर में मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. निरंजन सिंह देव की पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने जिला पंचायत परिसर स्थित स्व. निरंजन सिंह देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके सुपौत्र एवं पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ त्रिलोकी सिंह गौर सहित परिजन, जिला पंचायत सदस्य, अधिवक्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामऔतार शुक्ला ने अध्यक्षता की। जबकि मंच संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकी सिंह गौर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.