हमीरपुर, मार्च 29 -- हमीरपुर। सरीला तहसील क्षेत्र के बरौली खरका गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.पं.दीनदयाल मिश्र की 93 वर्षीय पत्नी अहिल्या देवी का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल रहा। रविवार को निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। अंतिम संस्कार से पूर्व क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी और सपा नेत्री चंद्रवती वर्मा, चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान 'अहिल्या देवी अमर रहें' के नारों से वातावरण गूंज उठा। ग्रामीणों ने नम आंखों से अपनी 'अम्मा' को अंतिम विदाई दी।परिजनों के अनुसार अहिल्या देवी का जन्म एक जनवरी 1933 को हुआ था। वह अपने पीछे पांच पुत्र जगदीश शरण, देवीशरण, ओमशरण, रामशरण व रघुवीर शरण तथा तीन प...