उरई, अक्टूबर 4 -- जालौन। संवाददाता झांसी-कानपुर रेल मार्ग से कोलकाता आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा को लेकर समाजसेवी ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस के संचालन को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ट्रेन के निरस्तीकरण के निर्णय पर पुनर्विचार करने अथवा यात्रियों के लिए वैकल्पिक रेल व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।कुठौंदा बुजुर्ग निवासी समाजसेवी गजेंद्र सिंह सेंगर ने प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उन्हें जानकारी हुई है कि रेलवे द्वारा झांसी से कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22198 व कोलकाता से ट्रेन नंबर 22197 का संचालन 4 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक निरस्त किया गया है। यह भी पढ़ें- टाटानगर-जलियांवाला बाग ट्रेन रद्द करने के खिलाफ जमशेदप...