स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
बुलंदशहर, मई 10 -- नगर के सीएचसी स्थित शहीद पार्क में हिंद जन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम दिवस की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। समिति अध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने कहा कि 1857 का संग्राम देश की स्वतंत्रता की नींव था, जिसने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पूरे देश में जनजागरण पैदा किया। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए और नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और देशभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह भी पढ़ें- प्रथम स्वतंत्रता संग्राम दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अभय त्रिवेदी, अनिल कुमार, रामावतार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 1857 की क्रांति का गवाह है प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.