स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित
हरदोई, अगस्त 13 -- सुरसा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को क्षेत्र के खजुरहरा गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता धनंजय मिश्रा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष श्यामजी मिश्रा समेत पार्टी पदाधिकारियों ने खजुरहरा निवासी अशोक सिंह को फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मढ़िया पाल मजरा खजुरहरा निवासी चंद्रभाल पाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सत्यपाल सिंह, करुणाशंकर मिश्रा, संजय सिंह पूर्व प्रधान, महेंद्र प्रताप सिंह, नीशू पाण्डेय मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.