चाईबासा, अप्रैल 23 -- चाईबासा। कांग्रेस भवन में गुरुवार को आजादी के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह का विजयोत्सव सह जयंती मनाई गई । कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर मालार्पण कर सादर नमन किया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि बाबू वीर कुँवर सिंह जी सन 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे। इन्हें गुरिल्ला युद्ध का महारथ हासिल था 80 वर्ष की अवस्था में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर देने वाला अद्वितीय योद्धा थे। अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू कुँवर सिंह कुशल सेना नायक थे। बाबू वीर कुँवर सिंह जी की राष्ट्रभक्ति और बलिदान की गाथा हमें अन्याय के खिलाफ डटने और मातृभूमि की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी । यह भी पढ़ें- बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव: श्रद्धांजलि सभा आयोजित मौके पर कांग्रेस के शिवकर बोयपाई , नाराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.