मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक की याद में गुरुवार को बम कांड दिवस मनाया गया। कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक स्थल पर डॉ. जगदीश शर्मा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा की गई। इसमें उपस्थित लोगों ने शहीद खुदीराम बोस एवं प्रभुल्ल चंद चाकी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। लोगों ने आजादी के लिए बंगाल से मुजफ्फरपुर आकर 30 अप्रैल 1908 को अत्याचारी अंग्रेज जज किंग्स फोर्ड पर पहला बम धमाका किया था। इसी की याद में गुरुवार को बम कांड दिवस मनाया गया। डॉ. जगदीश शर्मा ने राज्य सरकार से मांग की है कि खुदीराम बोस के फांसी स्थल को जेल से अलग कर आम जनता के लिए दार्शनिक स्थल बनाया जाए। कार्यक्रम का संचालन नागरिक मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। उन्होंने शहीद स्मारक को रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.