लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, संवाददाता। शिया पीजी कॉलेज में 10 मई 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की 169वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान में डॉ. रॉबिन वर्मा ने अवध में बेगम हजरत महल, राजा जय लाल सिंह और उदा देवी पासी के नेतृत्व में चले संघर्ष का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अवध की विद्रोही सेना ने करीब आठ माह तक लखनऊ में अंग्रेजी सेना का डटकर मुकाबला किया। आज भी रेजीडेंसी, मूसा बाग और चिनहट जैसे स्थान 1857 के संघर्ष की गवाही देते हैं। डॉ. मीसम मुबारक, डॉ. प्रदीप शर्मा, प्रो. सै. मेहदी अब्बास जैदी, डॉ. मेनका गिरि, डॉ. अली मेहंदी, डॉ. जेबा मेहंदी, अभिषेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- महाबीरी देवी हेला को किया गया नमन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...