सराईकेला, अगस्त 3 -- सरायकेला। स्वतंत्रता दिवस-2026 को गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विभागों को 13 अगस्त तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम, समाहरणालय परिसर और प्रमुख स्थलों पर साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। भारतीय ध्वज संहिता के अनुरूप तिरंगों की बिक्री सुनिश्चित करने तथा प्लास्टिक झंडों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। 14 अगस्त को सरायकेला नगर भवन में सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी, जबकि उत्कृष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त को पूरे जिले में ड्राई डे रहेगा। सभी शराब, मांस और मछली की दुकानें बंद रहेंगी। मुख्य ध्वजारो...