स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हर घर पर लहराएगा तिरंगा:डीएम
सोनभद्र, जुलाई 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अभियान को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाते हुए प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। डीएम ने निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की तरफ से तैयार किए जा रहे राष्ट्रीय ध्वजों का निर्माण भारतीय ध्वज संहिता के अनुरूप गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। कहा कि तैयार ध्वजों का समयबद्ध वितरण कर अधिकाधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाए, जिससे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया जा सके। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा जन आंदोलन बने, हाईलेवल अधिकारियों के साथ मीटिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.