सिमडेगा, अगस्त 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में एसपी श्रीकांत एस. खोटरे सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: पूरी भव्यता के साथ कर्ज़न ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह: उपायुक्तस्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां डीसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है और इसकी प्रत्येक व्यवस्था अनुशासित एवं व्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच, बैरिकेड...