देहरादून, अगस्त 14 -- देहरादून। बीएसएनएल ने उत्तराखंड के पर्वतीय और सीमावर्ती इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। राज्य में 1,795 नए 4जी टावर लगाए गए हैं और '4जी सैचुरेशन प्रोजेक्ट' के तहत 2,600 से अधिक गांवों को नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। बिना मोबाइल टावर वाले दुर्गम क्षेत्रों के लिए बीएसएनएल ने 1,34,166 में 'ग्लोबल सैटेलाइट फोन सेवा' भी शुरू की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसएनएल ने ग्राहकों को खास ऑफर दिए हैं। 2,399 वाले वार्षिक प्लान की वैधता बढ़ाकर 412 दिन कर दी गई है। इसके अलावा 499 के फाइबर बेसिक प्लान पर छूट के बाद अब ग्राहकों को 399 प्रतिमाह में हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए विशेष ऑफर यह भी पढ़ें- मात्र 1 रुपये में 24 दिन की कनेक्टिविटी ...