नई दिल्ली, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिल्ली को दहलाने की धमकी मिली है। शुक्रवार को एक अज्ञात ईमेल में डीएम कार्यालय, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धमकी भरे ईमेल में खालिस्तान और 1984 सिख विरोधी दंगों का जिक्र किया गया है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह धमकी भरा ई-मेल रजिस्ट्रार जनरल को मिला। जिसमें दोपहर 2.11 बजे दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ई-मेल में दोपहर 3:11 बजे जिला अदालतों में बम विस्फोट की धमकियां भी शामिल हैं। सिविक‌ सेंटर स्थित मेयर आफिस को भी ईमेल से बम विस्फोट की धमकी मिली है। यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार 10 एकड़ जमीन पर यहां बनाएगी नया सचिवालय, जानिए क्या होंगे...