नई दिल्ली, अगस्त 15 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर पर आयोजित भव्य समारोह से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नदारद रहे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लगातार दूसरे साल इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में राहुल गांधी और खरगे आखिरी बार 2024 में नजर आए थे। तब उनकी सीट को लेकर बड़ा बवाल हुआ था। जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय की ओर से दोनों नेताओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह का औपचारिक निमंत्रण भेजा गया था। लेकिन राहुल गांधी और खरगे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसके पीछे की वजह 2024 में हुए विवाद को बताया जा रहा है। दरअसल 2024 में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपनी सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर ...