स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसपी ने एएसपी को लगाया रजत पदक
पीलीभीत, अगस्त 16 -- शौर्य और उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक ने अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया को रजत पदक से सम्मानित किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में एसपी सुकीर्ति माधव ने एएसपी विक्रम दहिया को पुलिस महानिदेशक की ओर से प्रदान किया गया रजत पदक लगाया। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। पुलिस विभाग में शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिए जाने वाले इस सम्मान को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने एएसपी विक्रम दहिया के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- अधिकार कर्तव्य के साथ ही सार्थक होते हैं, पुलिस की वर्दी वही कर्तव्य : डीजीपी एसपी सुकीर्ति माध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.