स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
हजारीबाग, अगस्त 13 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता । स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को कर्जन मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में रिहर्सल का निरीक्षण किया और परेड की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस उपमहानिरीक्षक व सार्जेंट मेजर के साथ विभिन्न प्लाटूनों का निरीक्षण करते हुए जवानों की वर्दी, अनुशासन, कदमताल और परेड प्रदर्शन को परखा। रिहर्सल के दौरान झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इसके बाद डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। विभिन्न प्लाटूनों ने प्लाटून कमांडरों के नेतृत्व में शानदार एवं अनुशासित परेड का प्रदर्शन किया。 यह भी पढ़ें- उपायुक्त व एसएसपी ने किया स्वतंत्रता दिवस के फुल ड्रेस रिहर्सल का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.