स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तय की गई रूपरेखा
पलामू, अगस्त 5 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर मंगलवार को पलामू समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक कर रूपरेखा तय की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है और इसके आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। बैठक में तय किया गया कि जिले का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को सुबह 9:05 बजे मेदिनीनगर स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: पूरी भव्यता के साथ कर्ज़न ग्राउंड में हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.