सहरसा, जुलाई 18 -- सहरसा, नगर संवाददाता। आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय एवं सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग , नगर आयुक्त , अपर समाहर्ता आपदा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं सिमरी बख्तियारपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता भवन, पीएचईडी, जिला समाज शाखा प्रभारी पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध, समन्वित एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 79वें स्वतंत्रता दिवस...