झांसी, अगस्त 12 -- झांसी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे पुलिस सतर्क है। इसको लेकर मंगलवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी, क्राइम विंग, बम डिस्पोजल टीम एवं डॉग स्क्वॉड ने की संयुक्त सघन जांच अभियान चलाया। रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त, झांसी, निरीक्षक, क्राइम विंग, निरीक्षक/जीआरपी, बम डिस्पोजल टीम एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहन जांच की गई। सुरक्षा टीमों द्वारा संदिग्ध वस्तुओं, लावारिस सामान एवं संदिग्ध गतिविधियों की विशेष रूप से जांच की गई। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभि...