स्वतंत्रता दिवस पर होगी क्रॉस-कंट्री रेस, खिलाड़ियों को मिलेंगे पुरस्कार
रुद्रपुर, अगस्त 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के सौजन्य और जिला प्रशासन ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से क्रॉस-कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 15 अगस्त को सुबह सात बजे मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसमें ओपन आयु वर्ग के बालक व बालिका प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सुबह सात बजे जिला खेल कार्यालय से चेस्ट नंबर प्राप्त करना होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को आयोजकों की ओर से रिफ्रेशमेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मधुपुर में दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.