स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट से जंगलों तक बढ़ी चौकसी
गया, अगस्त 12 -- स्वतंत्रता दिवस को लेकर गया समेत मगध क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट से लेकर शहर के प्रमुख स्थलों और बिहार-झारखंड सीमा से सटे जंगल-पहाड़ी इलाकों तक सुरक्षाबलों ने चौकसी बढ़ा दी है। संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों और लोगों पर नजर रखने के साथ होटल, गेस्ट हाउस, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। आईजी विकास वैभव ने मगध क्षेत्र के सभी एसपी को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। प्रमुख स्थलों की सुरक्षा के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग और निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है। बिहार-झारखंड बॉर्डर पर भी वाहनों की जांच बढ़ा दी गई है。 यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.