स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल बंद रखने और झंडा न फहराने पर बीएसए ने रोकी वेतन वृद्धि
उरई, अगस्त 19 -- उरई। संवाददाता 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल न खोलने और झंडारोहण न किए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने कड़ी कार्रवाई की है। बीएसए ने रामपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय किशुनपुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णगोपाल और शिक्षक प्रशांत दीक्षित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनकी स्थाई वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है।जांच में पाया गया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन विद्यालय बंद रहा और राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण भी नहीं किया गया। इसे राष्ट्रीय पर्व के प्रति उदासीनता मानते हुए बीएसए ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए। बीएसए विकास चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों का सम्मान करना प्रत्येक शिक्षक और विद्यालय का दायित्व है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विद्यालयों को भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.