सासाराम, अगस्त 16 -- सासाराम, नगर संवाददाता। अवधूत भगवान राम महाविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गान से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ। समारोह में बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह, अधिवक्ता राममूर्ति सिंह, साहित्यकार एवं कथाकार नर्मदेश्वर तथा महाविद्यालय शासी निकाय के सचिव सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर जिले के साहित्यकार एवं कथाकार नर्मदेश्वर की कहानी को एनसीईआरटी व बिहार के विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर हिंदी पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: एकल गायन में अद्वैत को प्रथम पुरस्कार यह भी पढ़े...