स्वतंत्रता दिवस पर मंडलायुक्त ने किया ध्वजारोहण, दिलाया एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प
गोंडा, अगस्त 15 -- गोण्डा, संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दिलाया।मंडलायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, तपस्या एवं सर्वोच्च बलिदान के परिणामस्वरूप हमें स्वतंत्र भारत में रहने का गौरव प्राप्त हुआ है। अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.