अररिया, अगस्त 13 -- अररिया,निज संवाददाता स्वतंत्रता दिवस समारोहों को देखते हुए भारत- नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है। किसी भी अप्रिय घटना या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की आशंका को समाप्त करने के लिए सशस्त्र सीमा बल और पुलिस ने साझा सुरक्षा अभियान शुरू किया है। खुली सीमा का फायदा उठाकर कोई असामाजिक या संदिग्ध तत्व भारतीय क्षेत्र में प्रवेश न कर सके, इसके लिए सीमा सील जैसी स्थिति बनाकर गहन तलाशी ली जा रही है। मुख्य चेकपोस्ट के अलावा सीमा से सटे ग्रामीण और अनधिकृत पगडंडी मार्गों पर सुरक्षा बलों की गश्त तेज कर दी गई है। एसएसबी जवानों द्वारा बाइक, श्वान दस्ते और पैदल जत्थों के माध्यम से दिन-रात पेट्रोलिंग की जा रही है। नो-मेन्स लैंड के आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध हलचल या अतिक्रमण को रोकने के लिए स...