मुरादाबाद, अगस्त 13 -- भारत संचार निगम लि.ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई उपहार और सेवाओं का ऐलान किया है। आपदा, सुरक्षा, पर्यटन और समुद्री गतिविधि में सहायक सेवा की शुरुआत की है। देहात के लिए मोबाइल सेवा लांच की है। यह जानकारी विभाग के उप महाप्रबंधक परिचालन भुवनेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में इन योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि ऑफर कुछ अवधि के लिए है। जीएसपीएस सेवा देहात के ग्राहकों के लिए मददगार होगी। ओटीटी प्लान दो महीने की छूट के साथ है। दो महीने तक 88 रुपए की छूट भी है। एक रुपए में नए सिम की सेवा 12 सितंबर तक उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: आगाजः बीएसएनएल की सैटेलाइट फोन सेवा शुरू, निजी कंपनियों को पछाड़ा फ्रीडम प्लान से ग्राहक मनोरंजन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...