स्वतंत्रता दिवस पर पूर्णिया जंक्शन पर यात्रियों को बांटा पेयजल
पूर्णिया, अगस्त 17 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पूर्णिया की ओर से पूर्णिया जंक्शन पर सेवा कार्यक्रम आयोजित कर रेल यात्रियों के बीच पेयजल का वितरण किया गया। आरपीएफ के आईपीएफ शोएब आलम खान के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्टेशन के प्लेटफॉर्म एवं ट्रेनों में यात्रियों को कुल 1200 बोतल पेयजल वितरित किया।आरपीएफ कर्मियों ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के बीच पानी का वितरण कर उन्हें राहत पहुंचाई। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए पांच अधिकारी एवं छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ सेवा और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: आरपीएफ ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.